{"_id":"58922ca24f1c1b5a42e806ac","slug":"bikers-on-the-strength-of-the-teacher-pistol-robbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर बाइकर्स ने की शिक्षिका से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर बाइकर्स ने की शिक्षिका से लूट
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Thu, 02 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंजू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्रीनगर चौराहे पर बुधवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर शिक्षिका से ज्वैलरी लूट ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शास्त्रीनगर सी ब्लाक की रहने वाली मंजू पत्नी संजीव कुमार अग्रवाल एक निजी स्कूल में साइंस की टीचर हैं, जबकि उनके पति शास्त्रीनगर में ही एक स्टेशनरी की दुकान चलाते हैं।
मंजू ने बताया कि वह बुधवार रात करीब आठ बजे घर से पति के लिए खाना लेकर दुकान पर जा रही थीं। इसी दौरान शनि मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और तमंचा तान दिया। बदमाशों ने उनसे तीन सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया।
उन्होंने शोर मचाया लेकिन बदमाश भाग गए। मंजू ने बताया कि दोनों बदमाशों ने चेहरा ढक रखा था। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में कविनगर एसएचओ हेमंत राय ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
लूट का विरोध करने पर भाइयों पर की फायरिंग
राजेंद्र नगर में मंगलवार रात को लूट का विरोध करने पर दो भाइयों पर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गनीमत रही की गोली दोनों भाइयों में से किसी को भी नहीं लगी। बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
राजेंद्र नगर सेक्टर दो में ब्रिजभूषण त्यागी परिवार के साथ रहते हैं। वह एक सरकारी विभाग में अधिशासी अभियंता है। उनके तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा पंकज सरकारी ठेकेदार है, जबकि दोनों छोटे बेटे निशांत और गर्वित इंजीनियरिंग कर रहे हैं।
पंकज ने बताया कि मंगलवार रात करीब सवा दस बजे निशांत और गर्वित बैंडेड लेने जनरल स्टोर जा रहे थे। इसी बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाश उनके पास आए और शालीमार गार्डन का रास्ता पूछा।
दोनों रास्ता बता ही रहे थे कि बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने उनसे कैश निकालने और ज्वैलरी देने की बात कही। उन्होंने दोनों चीज नहीं होने की बात कही।
बदमाशों ने जैकेट खोलने के लिए कहा तो दोनों भाई बदमाशों को धक्का देकर भागने लगे। इसी दौरान एक बदमाश ने उन पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी।
इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए और 100 नंबर पर कॉल की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
सीसीटीवी में दिखाई दिए बदमाश
पुलिस को घटनास्थल से खाली खोका मिला है। साथ ही पास में ही एक घर पर लगे सीसीटीवी में बदमाश आते और जाते हुए हुए हैं। दोनों भाइयों ने सीसीटीवी फुटेज देखकर बदमाशों को पहचान भी लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी अपनेे कब्जे में ले लिया है। थाना साहिबाबाद एसएचओ धीरेंद्र यादव ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। पीड़ित की ओर से थाने में भी कोई शिकायत नहीं दी गई है।