फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bikers injured cattle businessman and robbed

बाइकर्स ने पशु कारोबारी को घायल कर लूटा

Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी
ब्यूरो , अमर उजाला मसूरी Updated Sun, 14 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Bikers injured cattle businessman and robbed
बाइक गैंग - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की बट से घायल कर एक पशु कारोबारी से 53 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने कारोबारी को भयभीत करने के लिए हवाई फायर भी किया। गोली चलते ही कारोबारी का साथी पैदल भाग निकला। बदमाशों ने उस पर तीन फायर किए, लेकिन वह भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


डासना वार्ड नंबर-8 में काजियों की मस्जिद के पास के रहने वाले शाहबुद्दीन और आसिफ पार्टनरशिप में पशुओं की खरीद-फरोख्त करते हैं। आसिफ ने बताया कि वह शाहबुद्दीन के साथ रविवार सुबह साढ़े सात बजे बाइक से नायफल गांव में पशु खरीदने निकले थे। शाहबुद्दीन के पास करीब 53 हजार रुपये थे।
विज्ञापन


नायफल रोड पर भट्ठे के पास दो नकाबपोश युवक अचानक उनकी बाइक के आगे आ गए। दोनों को देखकर उन्होंने बाइक धीमी की। तभी बाइक सवार तीसरे नकाबपोश ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों कारोबारी गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने तमंचे निकाल कर पहले हवाई फायर किया। इस पर आसिफ डरकर भागा। बदमाशों ने आसिफ की ओर तीन गोलियां चलाईं, मगर वह किसी प्रकार बच निकला। इसके बाद बदमाशों ने शाहबुद्दीन के सिर में तमंचे की बट मारकर उसे घायल कर दिया और 53 हजार रुपये लूट लिए।

वारदात कर  बाइक सवार बदमाश डासना की ओर भाग गए। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें संजयनगर सेक्टर-23 स्थित संयुक्त अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शाहबुद्दीन के साथी आसिफ ने मसूरी थाने में जाकर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

सीओ सदर पवन कुमार का कहना है कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। ज्ञात हो कि नायफल रोड पर 17 अप्रैल की रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से कार लूट ली थी।

बदमाशों ने निकाला बाइक की टंकी में लगा पेट्रोल का पाइप
बदमाशों की बाइक की टक्कर के बाद नीचे गिरते समय आसिफ ने बाइक से चाबी निकाल ली थी, जिससे बदमाश उनकी बाइक नहीं लूट सके। मगर बदमाशों ने भागते समय कारोबारियों की बाइक की टंकी में लगा पेट्रोल का पाइप निकाल दिया। इससे वह उनका पीछा नहीं कर सके।


किसानों को देखकर भागे बदमाश
मौके से भागते समय आसिफ ने शोर मचाया था। आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग सड़क पर आ गए। बदमाशों ने किसानों को आता देखा तो वह डासना की ओर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed