{"_id":"58dbeabe4f1c1b616363e3ab","slug":"arrested-for-stealing-nine-lakh-rupees-as-tenant","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरायेदार बनकर नौ लाख रुपये चुराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरायेदार बनकर नौ लाख रुपये चुराने वाला गिरफ्तार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिहानी गेट पुलिस ने नंदग्राम में एक डेयरी संचालक के घर से नौ लाख रुपये चुराकर फरार हुए आरोपी किरायेदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से चुराई गई नौ लाख रुपये की नकदी और लग्जरी कार बरामद की है।पकड़ा गया आरोपी धर्मेंद्र नोएडा के सेक्टर-45 सदरपुर का रहने वाला है।
धर्मेंद्र मूलरूप से ग्वालियर मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने बुधवार को संजय-गीता चौक के पास से आरोपी को धर दबोचा। एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि आरोपी ने एक माह पहले नंदग्राम निवासी हरीश कुमार के घर गलत नाम बताकर किराए पर कमरा लिया था। हरीश डेयरी संचालन का काम करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने डेयरी फार्म खोलने के लिए नौ लाख रुपये की रकम साथियों से उधार ली थी। इसकी जानकारी धर्मेंद्र को भी थी। 23 मार्च को हरीश और उनका परिवार बाहर घूमने गया था। घर पर केवल धर्मेंद्र था। दोपहर को धर्मेंद्र ने हरीश के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी रकम चुराई और फरार हो गया।
विज्ञापन
हरीश ने धर्मेंद्र को नामजद करते हुए सिहानी गेट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी।एसपी सिटी का कहना है कि इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपी ने मकान मालिक को न ही तो कोई आईडी प्रूफ दिया था और न ही अपना सही नाम बताया।
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी की लग्जरी कार का नंबर पता लग गया था। इसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई और उसे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर ही पुलिस ने गौतमबुद्धनगर स्थित आरोपी के घर से चोरी की रकम बरामद कर ली।
बोले एसपी सिटी, बिना वेरिफिकेशन के न रखें किराएदार
एसपी सिटी ने मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे बिना पुलिस वेरिफिकेशन कराए कोई भी किराएदार, नौकर और ड्राइवर को न रखें। उन्होंने बताया कि किराएदार रखते समय वह उनसे पहचान पत्र और फोटो जरूर ले लें। इसके बाद संबंधित थाने से अपने किराएदार अथवा नौकर की वेरिफिकेशन करा लें।