फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Admission to MBBS and deceived in the name of 28 million

एमबीबीएस में दाखिले के नाम पर ठगे 28 लाख

Tue, 25 Oct 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Tue, 25 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
Admission to MBBS and deceived in the name of 28 million
चिकित्सक - फोटो : demo pic

एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर तीन युवकों ने प्रॉपर्टी डीलर से 28 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मोदीनगर निवासी राजेंद्र कुमार टीला मोड़ के पास प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं।

2016 की शुरुआत में उनके बेटे अभिषेक ने नीट की परीक्षा दी थी। वह रिजल्ट का इंतजार कर ही रहा था कि उसके एक दोस्त के साथ हापुड़ निवासी शुभम राजेंद्र कुमार के ऑफिस पर आया और उनके बेटे का दाखिला पंजाब के एक मेडिकल कॉलेज में कराने का दावा किया।
विज्ञापन


इसके एवज में उसने रुपयों की मांग की। शुभम ने बताया कि वह बठिंडा के एक कॉलेज में अभिषेक का दाखिला करा देगा। इसके साथ ही कॉलेज का एडमिशन फार्म भी लाकर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि बीते 18 सितंबर को शुभम डॉक्टर राजीव और डॉक्टर अरविंद नाम के दो लोगों के साथ उनके ऑफिस पर आया और एडवांस के रूप मे ंसाढ़े छह लाख रुपये का चेक ले लिया। 21 सितंबर को वह अपने बेटे के साथ बठिंडा (पंजाब) स्थित कॉलेज पहुंचे, जहां शुभम ने उन्हें बुलाया था।

वहां शुभम, राजीव और अरविंद तीनों उनसे कॉलेज  परिसर में मिले और दाखिले से संबंधित सभी फार्म भरवा लिए। 23 सितंबर को तीनों दोबारा उनके ऑफिस आए और दाखिले की एक रसीद उन्हें दिखाई, जिसके बाद उन्होंने 22 लाख रुपये नकद उन्हें दे दिए।

इसके बाद जब उन्होंने कॉलेज में फोन कर दाखिले संबंधी जानकारी ली तो पता चला कि अभिषेक का वहां दाखिला ही नहीं हुआ है। इसके बाद से शुभम का मोबाइल नंबर भी बंद आ रहा है। उन्होंने थाना साहिबाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर तीनों ठगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही तीनों को पकड़ लिया जाएगा।



राजेंद्र के अनुसार जो रसीद शुभम ने उन्हें दी थी, उसकी जांच की गई तो वह फर्जी निकली। साथ ही यह भी पता चला कि अभिषेक के नाम का कोई फार्म कालेज में जमा नहीं किया गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर से शुभम और उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed