फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Aditya Mall hookah bar raided, 4 arrested

आदित्य मॉल के हुक्का बार में छापेमारी, 4 गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम Updated Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Aditya Mall hookah bar raided, 4 arrested
हुक्का बार - फोटो : demo pics

वैभव खंड स्थित आदित्य माल के हुक्का बार में छापेमारी कर सोमवार को पुलिस ने संचालक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हबार से हुक्का, तंबाकू समेत नशीले पदार्थ बरामद हुए। चारों को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों अमर उजाला ने हुक्का बार की असलियत दिखाई थी, जिसके बाद हुक्का बारों के खिलाफ छापेमारी शुरू हुई है। सोमवार को पुलिस टीम ने इंदिरापुरम के आदित्य मॉल स्थित हुक्का बार में छापेमारी की तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


बार संचालक और वहां बैठे युवक भागने लगे। पुलिस टीम ने संचालक और उसके साथियों को तुरंत हिरासत में लेकर जांच की तो उनके पास बार चलाने का लाइसेंस तक नहीं मिला। पुलिस ने संचालक शलभ गोयल, दुष्यंत, कुलदीप और शाहिद को गिरफ्तार करते हुए बार को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ शीलेश यादव ने बताया कि संचालक और वहां काम करने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बार से हुक्के और अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा गया है।


- चलता मिला हुक्का बार तो चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई
सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में अगर हुक्का बार चलता मिला तो संबंधित चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की जाएगी। सभी चौकी इंचार्जों को अपने क्षेत्र की जांच और वहां चलने वाले हुक्का बारों को बंद करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed