फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Abusive remarks on the Prophet, SP leader FIR

मोहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी, सपा नेता पर एफआईआर

Sat, 11 Jun 2016 01:16 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी
ब्यूरो,अमर उजाला लोनी Updated Sat, 11 Jun 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Abusive remarks on the Prophet, SP leader FIR
वाट्स एप ग्रुप पर की टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्स एप ग्रुप पर मोहम्मद साहब के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में सपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सपाइयों ने मुख्यमंत्री से पत्र भेजकर आरोपी नेता को पार्टी से निकालने  और रासुका लगाने की भी मांग की है।
विज्ञापन


इस सपा नेता का व्हाट्स एप पर एक ग्रुप है। बृहस्पतिवार रात उन्होंने ग्रुप में मोहम्मद साहब के संदर्भ में अभद्र टिप्पणी की। एक ग्रुप मेंबर ने इस पर उनका समर्थन किया। इस पर शुक्रवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कमरुद्दीन सैफी ने सपा नेता समेत दो लोगों के खिलाफ लोनी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


युवजन सभा के जिला सचिव अजहर अली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र भेजकर सपा नेता को पार्टी से निकालने और प्रदेश सचिव उम्मेद पहलवान ने रासुका लगाने की मांग की है। सीओ अनिल यादव का कहना है कि आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed