फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A case of dowry, the husband-brother arrested

दहेज हत्या का केस दर्ज, पति-देवर गिरफ्तार

Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
A case of dowry, the husband-brother arrested
अपराध - फोटो : अमर उजाला
तृप्ति मौत मामले में विजय नगर पुलिस ने दहेज हत्या का केस दर्ज कर आरोपी पति और देवर को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट तृप्ति के पिता प्रदीप गुप्ता ने दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को काफी समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन


करीब छह माह पहले तृप्ति ने इस संबंध में उन्हें बताया तो उन्होंने कूलर, टीवी, फ्रिज आदि की व्यवस्था करा दी थी। इसके बावजूद देवर आशु की नौकरी के लिए उस पर डेढ़ से दो लाख रुपये मायके से लाने का दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन


नहीं लाने पर उसे परेशान किया जा रहा था। रविवार रात उन्हें सूचना दी गई थी कि तृप्ति बालकनी से गिर गई है और कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती है। जब देर रात वह गाजियाबाद आए तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। उनका आरोप है कि पति संदीप और देवर आशु ने तृप्ति को धक्का देकर गिराया होगा, जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, संदीप का कहना है कि आशु बीकॉम करने के बाद टैक्स प्रणाली सीख रहा है। वह इन्हीं के साथ फ्लैट में रहता है। तृप्ति उसे साथ रखना नहीं चाहती थी, इसे लेकर अक्सर उनमें कहासुनी होती थी।

रविवार रात भी इसी को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था और तृप्ति ने चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच सीओ प्रथम इंद्रपाल सिंह कर रहे हैं। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

बता दें कि रविवार रात क्रॉसिंग्स रिपब्लिक की पैरामाउंट सिम्फनी सोसायटी में रहस्यमय हालात में चौथी मंजिल से गिरकर तृप्ति (32) की मौत हो गई थी। वह कचहरी रोड एटा निवासी प्रदीप गुप्ता की बेटी थी।

20 फरवरी 2014 को उसकी शादी संदीप निवासी मिलक रामपुर से हुई थी। इनके करीब सवा साल की बेटी है मिष्ठी। संदीप नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, उसके पिता का आढ़त का काम है जबकि प्रदीप गुप्ता का एटा में गन हाउस है।


‘देवर गलत नजर भी रखता था’
तृप्ति के बड़े भाई आकाश ने बताया कि तृप्ति चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसने बीए किया हुआ था। आशु दिनभर घर में रहता था और तृप्ति पर गलत नजर भी रखता था। इसकी शिकायत तृप्ति ने उनसे की थी, जिसके बाद उन्होंने आशु को डांटा भी था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद वह शव को एटा ले जा रहे हैं। मिष्ठी फिलहाल संदीप के परिवार के पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed