{"_id":"5aa582054f1c1bb0758b4d2a","slug":"91520796165-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, शव को ठिकाने लगाया-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, शव को ठिकाने लगाया-Ghaziabad city
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शव ‘ठिकाने’ लगाया
गाजियाबाद। विवेकानंद नगर में दो दिन पूर्व एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका के पति और जेठ ने पुलिस को सूचना देने के बजाय गुपचुप शव को ‘ठिकाने’ लगा दिया। आशंका है कि शव को गंगनहर में फेंक दिया गया। पड़ोसियों को भी इसकी भनक नहीं लगी। दो दिन बाद रविवार को इसकी सूचना मिली तो कविनगर पुलिस महिला के घर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला का पति और दोनों जेठ फरार हो गए। पुलिस अब महिला का शव बरामद करने के लिए उसके पति और जेठ की तलाश कर रही है।
मूलरूप से नंगला ढखनी, मथुरा की रहने वाली शैलू (25) की शादी पांच साल पहले विवेकानंद नगर के मकान नंबर-1168 निवासी गुड्डू से हुई थी। शैलू की दो बड़ी बहनों सीमा और संतोष की शादी भी गुड्डू के बड़े भाइयों कृपाल और बच्चू सिंह से हुई है। तीनों भाई अलीगढ़ के कल्याण के रहने वाले हैं और फिलहाल यह परिवार विवेकानंद नगर में ही रहता है। तीनों भाई आरटीओ कार्यालय के पास मिठाई की दुकान और ढाबा चलाते हैं।
कविनगर पुलिस को रविवार दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि दो दिन पूर्व शैलू (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने की वजह से मौत हो गई है। कविनगर एसएचओ समरजीत सिंह, चौकी इंचार्ज धर्मेद्र बालियान गुड्डू के घर पहुंचे, लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही मृतका का पति गुड्डू, जेठ कृपाल और बच्चू सिंह फरार हो गए थे।
विज्ञापन
--
बड़ी बहन ने बताई कहानी- पति शैलू पर करता था शक
शैलू की बड़ी बहन सीमा ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार को शैलू का उसके पति गुड्डू से झगड़ा हो गया था। गुड्डू उस पर शक करता था। इसको लेकर दोनों में कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। बीच-बचाव कराने के बाद मामला शांत हो गया। इसके बाद गुड्डू अपनी दुकान पर चला गया। इसके बाद शैलू दूसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिजनों ने सोचा की गुस्सा शांत होने के बाद वह बाहर आ जाएगी, लेकिन रात को जब गुड्डू दुकान से लौटा तो भी वह बाहर नहीं निकली। दरवाजा तोड़ा तो अंदर शैलू फंदे से लटकी हुई थी। अगले दिन सुबह जेठ बच्चू सिंह ने शैलू के भाई लक्ष्मण को फोन पर इसकी सूचना दी। एनटीपीसी झज्जर में कार्यरत लक्ष्मण ने आर्मी में मथुरा में तैनात अपने भाई राजेश को सूचना दी और रविवार को मायके वाले विवेकानंद नगर पहुंचे।
--
परिजन बोले-गंगनहर में फेंक दिया शव
शैलू की बड़ी बहन सीमा ने पुलिस को बताया कि गुड्डू ने उन्हें बताया था कि मौत के बाद वह शैलू के शव को गंगनहर में फेंक आया। वहीं अन्य परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की बात कही है। पुलिस अब महिला के पति गुड्डू और दोनों जेठ की तलाश कर रही है। उनके मिलने पर ही हकीकत पता चल सकेगी।