{"_id":"5c5c3316bdec2273896354e1","slug":"81549546262-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल लूटकर बदल देते हैं आईईएमआई नंबर, पांच लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल लूटकर बदल देते हैं आईईएमआई नंबर, पांच लुटेरे गिरफ्तार
विज्ञापन
मोबाइल लूटकर बदल देते थे आईएमईआई नंबर, पांच लुटेरे गिरफ्तार
गाजियाबाद। सड़क चलते महिला एवं लोगों से लूट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कविनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लूट करने के बाद मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदल देते थे। मोबाइल को ऑनलाइन एक वेबसाइट पर बेच देते थे।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने टीम के साथ अवंतिका रोड से मोबाइल लूट करने वाले पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना नाम शाहबाज, आसिफ निवासी सुल्तान चौक, साहिम निवासी कैला भट्टा, मनोज निवासी संगम विहार नंदग्राम, राजू निवासी शिब्बनपुरा बताया। आरोपियों से लूट व चोरी के 25 मोबाइल, एक तमंचा व तीन चाकू बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने बताया कि साहिम मोबाइल की दुकान चलाता है। मोबाइल लूटने के बाद साहिम को देते हैं। साहिम मोबाइल का आईएमईआई नंबर बदलकर उन्हें ऑनलाइन एक वेबसाइट पर डालकर बेचता है। शाहबाज गैंग का लीडर है। जबकि मनोज मास्टर माइंड है। 2017 में लूट के 700 मोबाइल के साथ पकड़ा था। पुलिस ने जेल भेज दिया। जेल में इसने कई युवकों को लूट के लिए तैयार किया। मनोज भी पहले मोबाइल की दुकान चलाता था। बाद में मोबाइल लूटने लगा। बताया कि गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी की जा रही है।