{"_id":"5c2bc809bdec2256ba1d86f9","slug":"81546373129-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को गुमराह कर की शादी, अब फेसबुक पर कर रहा बदनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को गुमराह कर की शादी, अब फेसबुक पर कर रहा बदनाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवती को गुमराह कर की शादी, अब फेसबुक पर कर रहा बदनाम
गाजियाबाद। युवती को गुमराह कर एक युवक ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। अब युवती के फेसबुक पर अश्लील फोटो और मैसेज डालकर उसकी बदनामी कर रहा है। पीड़िता ने कविनगर थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खोड़ा निवासी 25 वर्षीय युवती ने कविनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी एमकॉम में पढ़ाई के दौरान कविनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने घर वालों को बिना बताए कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों अपने-अपने घर रहने लगे। बीच-बीच में मिलते रहते थे। पिछले कुछ दिनों से युवक की हरकतें गलत होने लगी, तो युवती ने उससे बात करना कम कर दिया। उसे जिंदगी से बाहर जाने के लिए बोला। इससे नाराज युवक ने फेसबुक पर अश्लील फोटो और मैसेज अपलोड करने शुरू कर दिए हैं। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक बदनाम करने के लिए फोटो के पोस्टर छपवाकर दीवारों पर चस्पा कराने की भी धमकी दे रहा है। समझाने के बाद भी वह नहीं मान रहा है। पीड़ित युवती ने थाना पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने युवती को ले जाकर कई स्थानों पर युवक को पकड़ने के लिए दबिश भी दी है। कोतवाली प्रभारी कविनगर राजकुमार शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-------