फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हत्या के इरादे से जा रहे हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

हत्या के इरादे से जा रहे हिस्ट्रीशीटर को दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
हत्या के इरादे से जा रहे हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
हत्या के इरादे से जा रहे हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। हत्या के इरादे से कैला भट्टा पुलिया पर बैठे हिस्ट्रीशीटर को नगर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात कैला भट्टा पुलिस चौकी इंचार्ज इमाम जैदी रात में गश्त कर रहे थे, तभी पुलिया पर एक युवक बैठा दिखाई दिया। युवक के पूछताछ की तो वह आनाकानी करने लगा। जैसे ही उसके चेहरे पर टार्च की रोशनी डाली तो पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सलमान उर्फ डाकारू को पहचान लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बताया कि वह किसी की हत्या के इरादे से बैठा था, जिसकी हत्या करनी थी। रात को उसे उसी रास्ते से गुजरना था। आरोपी से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। हिस्ट्रीशीटर की कुंडली खंगालने पर पता चला कि वह कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि सुपारी लेकर किसकी हत्या करने आया था और कितनी सुपारी ली है। उधर, मसूरी पुलिस ने एक अपराधी इमरान निवासी निडोरी को गिरफ्तार किया है। उससे तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पशु तस्कर आकिल निवासी निडोरी को भी गिरफ्तार किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed