फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गर्दन कटे शव की पुलिस ने की शिनाख्त

पुलिस ने की 22 वर्षीय युवक के गर्दन कटे शव की शिनाख्त, गला रेतकर की गई थी हत्या

Sat, 01 Dec 2018 01:12 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
गर्दन कटे शव की पुलिस ने की शिनाख्त
murder
करहेड़ा के रोहित की थी गर्दन कटी लाश
विज्ञापन

लोनी। ट्रानिका सिटी स्थित यूपीएसआईडीसी के पास 20 नवंबर को एक गड्ढे में मिले शव की पुलिस ने शुक्रवार को शिनाख्त कर ली। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार, युवक को साहिबाबाद से अगवा कर हत्या के बाद शव ट्रानिका सिटी में फेंक गया था।

20 नवंबर को ट्रानिका सिटी स्थित यूपीएसआईडीसी के पास करीब 22 वर्षीय युवक का शव मिला था। गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने शव की शिनाख्त कर ली। एसएचओ नीरज सिंह ने बताया कि शव रोहित पुत्र राजकुमार निवासी कान्हा उपवन रोड करहेड़ा साहिबाबाद के रूप में हुई है। बताया गया कि 18 नवंबर को युवक को अर्थला से अपहरण करके हत्या कर शव को ट्रानिका सिटी में फेंक दिया था। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed