{"_id":"595e21d84f1c1bb00d8b4be5","slug":"71499341272-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो होटलों को किया गया कुर्क-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो होटलों को किया गया कुर्क-Cordination
Updated Thu, 06 Jul 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सील तोड़कर सपा नेता चला रहा था होटल, किया कुर्क
सत्ता भले ही चली गई हो मगर एक सपा नेता की हनक नहीं गई। जिला प्रशासन की ओर से तीन माह पहले लगाई गई सील को तोड़कर सपा नेता ने होटल का संचालन फिर से शुरू कर दिया।
इसकी भनक पुलिस-प्रशासन को लगी तो डीएम मिनिस्ती एस. के निर्देश पर बुधवार को सपा नेता समेत दो होटलों को कुर्क और सील कर दिया गया। दोनों होटल संचालकों पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
सूबे में भाजपा सरकार बनने के तुरंत बाद 20 मार्च को पुलिस ने बजरिया के होटल आर्य दीप और होटल देवेंद्र पर छापेमारी करते हुए रंगरलियां मना रहे 51 जोड़ों को रंगे हाथ पकड़ा था। पुलिस ने होटल आर्य दीप के मालिक व सपा नेता और होटल देवेंद्र के मालिक पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए सीलिंग की कार्रवाई की।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ दिन पहले सपा नेता ने प्रशासन की सील तोड़ी और होटल संचालन शुरू कर दिया। इसके बाद दूसरे होटल के मालिक ने भी सील तोड़कर होटल संचालन शुरू कर दिया।
मामले की जानकारी प्रशासन को पहुंची तो डीएम ने तुरंत दोनों होटलों को सील करने के निर्देश दिए। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार दूबे के निर्देशन में बुधवार को पुलिस टीम मौके पर पहुंचे तो होटलों में भगदड़ मच गई।
टीम ने तुरंत होटल मैनेजरों को हिरासत में लिया। इसके बाद होटलों की कुर्की कर उन पर ताला लगा दिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप दुबे ने बताया कि 13 जून को इंस्पेक्टर कोतवाली ने लिखित में जानकारी दी कि दोनों होटलों को सील तोड़कर संचालित किया गया है।
जांच आख्या में लिखा कि होटल की रजिस्टर में एक से दो घंटे की एंट्री भी मिली। ऐसे में इंस्पेक्टर की जांच पर 3 जुलाई को अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत होटल को कुर्क करने का आदेश दिया गया। उसी के आधार पर बुधवार जिलाधिकारी के निर्देश पर होटलों को कुर्क कर सीलिंग की कार्रवाई की गई है।