{"_id":"59c80c4a4f1c1b99688b6493","slug":"51506282570-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पुलिसकर्मियों पर युवती से अभद्रता का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन पुलिसकर्मियों पर युवती से अभद्रता का आरोप
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
तीन पुलिसकर्मियों पर युवती से अभद्रता का आरोप
सरस्वती विहार निवासी एक युवती ने दरोगा समेत दो कांस्टेबलों पर उसके साथ अभद्रता करने के साथ ही उसके जीजा को पुलिस ने हिरासत में लेकर पीटा। एसएसपी ने जांच कर दरोगा और कांस्टेबलों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके साथ ही दरोगा ने जीजा को बदमाश घोषित कर दिया और खुद पर हमला किए जाने का आरोप भी लगा दिया। पुलिस जांच में दरोगा के आरोप झूठी निकली।
सरस्वती विहार कालोनी निवासी युवती नोएडा स्थित एक रीयल स्टेट कंपनी में जॉब करती हैं। शनिवार शाम वह स्कूटी से टीला मोड़ के रास्ते से अपने घर जा रही थी। बेहटा गांव केे पास पुलिया पर चौकी इंचार्ज अनूप सिंह के नेतृत्व में चेकिंग चल रही थी। पुलिस ने युवती को चेकिंग के लिए रोक लिया। युवती ने थाने में दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि इस दौरान पुलिस वाले उनके साथ अभद्रता करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौच की गई। तभी युवती के मोबाइल दुकानदार जीजा अपनी कार से वहां आ पहुंचे। जीजा ने विरोध किया तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट कर दी। दरोगा ने उन्हें बदमाश बताते हुए हिरासत में ले लिया और थाना लोनी बॉर्डर थाने में लाकर पीटा। युवती परिजनों के साथ्ज्ञ थाने पहुंची, उसका आरोप है कि उनके सामने भी पुलिस जीजा को पीटती रही। देर रात परिजनों ने घटना की जानकारी एसएसपी को दी। सीओ दुर्गेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच में जीजा को बदमाश बताए जाने की बात झूठी निकली है। दरोगा और कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जीजा को छोड़ दिया गया है।
गलती छुपाने को युवती के जीजा को बताया बदमाश
दरोगा ने अपनी और कांस्टेबलों की गलती छुपाने को झूठी कहानी रच डाली। पहले दरोगा ने कहा कि चेकिंग के दौरान जीजा समेत तीन बदमाशों को रोका गया था। दो बदमाश मौके से फायरिंग करते हुए भाग गए। जबकि जीजा को पकड़ लिया गया। लेकिन जांच में फायरिंग की बात झूठी निकलने पर दरोगा ने कहानी बदल दी। उसने बताया कि चेकिंग के दौरान बाइक के कागजात मांगने युवती के जीजा ने मारपीट की। मारपीट में उनके सिर में चोट आई और वर्दी फट गई।