{"_id":"5b4894bd4f1c1b05278b65a1","slug":"41531483325-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लुटेरे गिरफ्तार, 19 मोबाइल बरामद-Ghaziabad city
Updated Fri, 13 Jul 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो लुटेरे गिरफ्तार, 19 मोबाइल और स्कूटी बरामद
गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूटे गए 19 मोबाइल, चोरी की स्कूटी और दो तमंचे बरामद किए हैं। पकड़े गए लुटेरे गाजियाबाद, नोएडा और दिल्ली में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
एसएचओ सिहानी गेट संजय पांडेय ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे अब्बास उर्फ राजजाने निवासी दादरी गौतमबुद्धनगर और दानिश निवासी डासना मसूरी हैं। इन्हें पुराना बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया गया है। इनका एक साथी रोहित उर्फ गब्बर निवासी दादरी गौतमबुद्धनगर फरार है। पकड़े गए लुटेरों ने 10 जून को न्यू पंचवटी निवासी सुमैरा से, 8 जुलाई को लालबहादुर नाम के व्यक्ति से लूटपाट की थी। बरामद की गई स्कूटी उन्होंने घंटाघर कोतवाली क्षेत्र से चुराई थी। इसके अलावा बरामद किए गए 8 अन्य मोबाइल भी कनेक्ट कर लिए गए हैं। बरामद मोबाइल पंकज, मकबूल, अक्षय, भरत कश्यप, दीपक और दादरी के समीस उल्ला का है। पीड़ितों को बुलाकर उनके केस की जानकारी कराई जाएगी। इसके आधार पर कोर्ट में कार्रवाई की जाएगी।