{"_id":"5a49383a4f1c1bb34a8b97ab","slug":"41514747962-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से भागा आरोपी, पकड़ा-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी से भागा आरोपी, पकड़ा-Ghaziabad city
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी से भागा आरोपी, दबोचा
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाने से मोबाइल चोरी का एक आरोपी फरार हो गया। इससे थाने में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने मेन गेट के बाहर से उसे फिर दबोच लिया।
सिहानी गेट पुलिस रविवार को नेहरू नगर से मोबाइल चोरी के आरोप में एक आरोपी को पकड़कर लाई थी। पुलिस पीड़ित की ओर से तहरीर आने का इंतजार कर रही थी और आरोपी थाने में ही बैठा था। दोपहर बाद स्टाफ अपने काम में लगा था और आरोपी कार्यालय में पीछे की ओर बैठा हुआ था। इसी दौरान वह मौका पाकर भाग गया। तुरंत ही एक स्टाफ ने देख लिया और वह उसके पीछे दौड़ा। थाने के मुख्य द्वार के बाहर से उसे दबोच लिया गया। एसओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी दीनागढ़ी का रहने वाला है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।