{"_id":"5a0c2e404f1c1b6d548bd14e","slug":"41510747712-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा नेता की पत्नी से हुई लूट में पुलिस के हाथ खाली-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा नेता की पत्नी से हुई लूट में पुलिस के हाथ खाली-Ghaziabad city
Updated Wed, 15 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घर आने वालों की पुलिस ने मांगी लिस्ट
गाजियाबाद। नेहरू नगर सेकेंड में बसपा नेता की पत्नी को बंधक बनाकर की 40 लाख की लूट के मामले में पुलिस बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है। सीसीटीवी फुटेज मिलने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस अब मेड से जुड़ी थ्योरी के साथ-साथ अन्य एंगल पर भी जांच कर रही है।
आठ नवंबर को दिनदहाड़े चार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। मामला राजनीतिक दल और व्यापारी वर्ग से जुड़ा होने के चलते पुलिस अधिकारी भी टेंशन में थे और घटना का जल्द खुलासा करने का दावा किया था। पुलिस की शक की सूई मेड पर टिकी थी, पुलिस ने मेड से पूछताछ भी की है, लेकिन इस एंगल पर पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। अब पुलिस एक अन्य थ्योरी पर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से उन लोगों की भी सूची मांगी है, जो वारदात से एक सप्ताह पहले उनके घर आए थे। हालांकि अभी बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। उधर, थाना सिहानी गेट एसओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।