फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हाथापाई में दूसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत

हाथापाई में दूसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
हाथापाई में दूसरी मंजिल से गिरा युवक, मौत

साहिबाबाद। अर्थला में मामूली कहासुनी के बाद महिला और युवक में हाथापाई हो गई। इस दौरान युवक छत से नीचे गिर गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से झांसी निवासी राजू (28) राम नगर अर्थला में किराए के मकान में रहता था। वह दिल्ली में फर्नीचर बनाने का काम करता था। बीती 13 अप्रैल की रात वह मकान के छत पर गया था। इस दौरान मकान में ही किराए पर रहने वाली नशीमा से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


बात इस कदर बढ़ गई की दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान राजू दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों ने राजू को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई। एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात मामले में मृतक राजू के चाचा नंदू ने मामले में शिकायत दी। शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed