फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दंपति को कुचला, मौत

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दंपति को कुचला, मौत

Fri, 15 Dec 2017 01:34 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दंपति को कुचला, मौत
ट्रैक्टर से कुचलकर पति-पत्नी की मौत
विज्ञापन

लोनी। दिल्ली-सहारनपुर (स्टेट हाईवे) मार्ग पर आवास विकास परिषद कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बागपत जिले के खेकड़ा कस्बा निवासी शाहिद (35) पत्नी खालिदा (33) के साथ स्कूटी से दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। लोनी में आवास विकास परिषद कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। दंपती सड़क पर गिर गए और ट्रैक्टर दोनों को रौंदता हुआ निकल गया। दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शाहिद की जेब से मिले कागजातों के आधार पर परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ रोजंत त्यागी का कहना है कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने देर शाम बताया कि दंपती के परिजन बागपत के खेकड़ा से जीटीबी अस्पताल पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed