{"_id":"580679c34f1c1b672c703e37","slug":"3-robbers-arrested-who-looted-four-million-of-scrap-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्क्रैप कारोबारी से चार लाख लूटने वाले 3 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्क्रैप कारोबारी से चार लाख लूटने वाले 3 गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला/ गाजियाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली पुलिस ने तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर स्क्रैप कारोबारी से हुई चार लाख की लूट का खुलासा किया है। इनके पास से 60 हजार रुपये, वारदात में इस्तेमाल बाइक, तमंचा और दो चाकू बरामद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस के जरिए आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
एसपी सिटी सलमान ताज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पकड़े गए आरोपियों में गैंग लीडर सचिन, राहुल गोस्वामी और सद्दाम उर्फ वोंगा हैं। तीनों अर्थला के रहने वाले हैं। राहुल टाइल्स लगाने और सद्दाम हलवाई की दुकान पर करता है, जबकि सचिन मजदूरी करता है।
विज्ञापन
इन्हें सोमवार रात करीब साढे़ 11 बजे सिविल लाइंस क्षेत्र से दबोचा गया। सचिन ने लूटी गई बाकी रकम एक व्यक्ति को दी है, जिसके बारे में जानकारी की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि लूट के दौरान बाइक पर भागते हुए एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की बाइक की तस्वीर आई थी, इसी के जरिए पुलिस को इनके बारे सुराग मिला था।
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक की नंबर प्लेट बदल ली थी। 12 अक्तूबर को अंबेडकर रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा तानकर क्रॉकरी कारोबारी अनिल अरोड़ा निवासी राजेंद्र नगर सेक्टर-5 से चार लाख रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। कोतवाली पुलिस के लूट को फर्जी बताने पर व्यापारी आग बबूला हो गए थे और उन्होंने एसपी सिटी ऑफिस के बाहर हंगामा किया था।