{"_id":"5b37ab594f1c1b64068b902f","slug":"21530375001-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर में बोरे में बंद मिला युवक का शव-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगनहर में बोरे में बंद मिला युवक का शव-Ghaziabad city
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
मेरठ व मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ-
गंगनहर में बोरे में बंद मिला युवक का शव
- हत्या कर फेंका गया गंगनहर में, जांच में जुटी पुलिस
- मृतक के गले में मिला शॉल का फंदा
अमर उजाला ब्यूरो
मसूरी। नाहल झाल पनचक्की के पास गंगनहर से शनिवार को पुलिस ने बोरे में बंद एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक के गले में शॉल का फंदा मिला है। हत्या कर शव को गंगनहर में फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
शनिवार दोपहर करीब तीन बजे नाहल झाल पनचक्की के पास गंगनहर में एक बोरा तैर रहा था। पास में ही आम के बाग की रखवाली कर रहे हामिद अली व अन्य लोगों को बोरे में से दुर्गंध आई तो शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच बोरे को गंगनहर से बाहर निकाला तो उसमें से करीब 28 वर्षीय युवक का शव मिला। सड़ी-गली हालत में शव मिलने से माना जा रहा है कि वह सात-आठ दिन पुराना है। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर पैंट नहीं मिली है। उसने नीली शर्ट पहनी हुई है और दाहिने हाथ पर नाग और त्रिशूल का निशान बना हुआ है। गले में शॉल का फंदा मिला है। माना जा रहा है कि हत्या कर शव को छिपाने के लिए बोरे में बंद कर गंगनहर में फेंक दिया गया है। एसएचओ मसूरी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के थानों में गुमशुदगी का रिकार्ड भी दिखवाया जा रहा है।