{"_id":"5a5d039b4f1c1b5f268b4a02","slug":"21516045211-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण में अनियमितता, जेई को नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौचालय निर्माण में अनियमितता, जेई को नोटिस
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर आयुक्त ने कविनगर व विजय नगर जोन का किया निरीक्षण
गाजियाबाद। शौचालय निर्माण में अनियमितता को देखते हुए नगर आयुक्त ने कविनगर जोन के जेई को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। साथ ही सभी जोनल अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अगर शौचालय निर्माण में शिथिलता बरती जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
शहर में बने या बन रहे शौचालयों की गुणवत्ता जांचने के लिए सोमवार को नगर आयुक्त सीपी सिंह स्वयं निकले। सबसे पहले कविनगर जोन पहुंचे तो भारी गड़बड़ी नजर आई। जोन केे अंतर्गत नवनिर्मित किसी शौचालय का फर्श टूटा हुआ था तो कहीं पर पानी निकासी की जगह नहीं थी। ऐसे में निर्माण कार्य में लापरवाही बरते जाने के मामले में जोन के जेई योगेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसकी एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। रेलवे स्टेशन मोड़, सम्राट चौक और सेक्टर 11 की सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया।