फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एनआरआई ने डॉलर में किया भुगतान, पुलिस ने लिया हिरासत में-Ghaziabad city

एनआरआई ने डॉलर में किया भुगतान, पुलिस ने लिया हिरासत में-Ghaziabad city

Mon, 20 Nov 2017 04:50 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 04:50 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई ने डॉलर में किया भुगतान, पुलिस ने लिया हिरासत में-Ghaziabad city

विज्ञापन
रिक्शे वाले को दिए डॉलर, एनआरआई हिरासत में
गाजियाबाद।
एक एनआरआई ने होटल और रिक्शा वाले को डॉलर में भुगतान किया तो संदेह के घेरे में आ गया। सूचना पर पुलिस ने मूलरूप से चेन्नई निवासी और यूएस की नागरिकता वाले एनआरआई को हिरासत में ले लिया। अब एलआईयू और आईबी समेत अन्य खुफिया एजेंसियों के अधिकारी एनआरआई से पूछताछ कर रहे हैं कि वह गाजियाबाद में कहां और क्यों आया था।

मामला सिहानी गेट थाना क्षेत्र का है। नया गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक होटल में शनिवार रात एक एनआरआई ने रूम किराए पर लिया। उसके पास भारतीय करेंसी नहीं थी। उसने रिक्शा वाले को भी डॉलर में भुगतान किया और होटल में भी डॉलर ही दिए। होटल में रूम लेने के बाद वह कहीं चला गया और देर रात लौटा। पुलिस के मुताबिक उसने होटल संचालक और वहां ठहरे एक अन्य व्यक्ति से भी डॉलर के बदले भारतीय करेंसी मांगी। संदेह होने पर होटल संचालक ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना दे दी। सिहानी गेट थाना पुलिस ने आनन-फानन में एनआरआई को हिरासत में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मूलरूप से चेन्नई के रहने वाले एनआरआई ने अपना नाम बाला कुमार बताया है। 2009 में उसने यूएस की नागरिकता ले ली थी। पूछताछ में उसने गाजियाबाद में एक शादी में आने की बात बताई है, लेकिन समारोह की जगह नहीं बताई। पुलिस के बाद अब एलआईयू और आईबी के अधिकारी भी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस आतंकी कनेक्शन के बिंदु पर भी जांच कर ही है। एसएसपी हरिनारायण सिंह का कहना है कि पूछताछ पूरी होने पर ही स्थिति साफ हो पाएगी कि एनआरआई की गाजियाबाद आने की मंशा क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed