फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चालक का शव हिंडन में मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप

चालक का शव हिंडन में मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
चालक का शव हिंडन में मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप
चालक का शव हिंडन में मिला, दोस्तों पर हत्या का आरोप
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-दो से लापता हुए बस चालक का शव दिल्ली में हिंडन नहर से बरामद हुआ। मृतक की पत्नी ने चार दोस्तों पर शराब पिलाकर हत्या कर शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की है। चारों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी फरार हैं।
विक्की गुप्ता (32) परिवार के साथ न्यू विजय नगर सेक्टर-नौ में रहते थे। वह वैशाली स्थित एक निजी स्कूल की बस चलाते थे। उनकी पत्नी मंजू ने बताया कि वैशाली निवासी बृजेश चौहान, मनोज, राजा साहू और सागर, विक्की को घर से अपने साथ ले गए थे। स्कूल बस लेकर उन्हें चुनाव में जाना था, लेकिन किसी कारणवश उनकी बस को चुनाव ड्यूटी में नहीं भेजा गया। 10 अप्रैल को मंजू की विक्की से बात हुई तो उसने 11 अप्रैल को घर आने को कहा। 11 अप्रैल को देर रात तक विक्की घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। 12 अप्रैल को परिजनों ने इंदिरापुरम थाने में गुमशुदगी दी। परिजनों ने बृजेश चौहान, मनोज, राजा साहू और सागर पर विक्की को गायब कर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चारों से पूछताछ कर बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। 14 अप्रैल को दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना पुलिस को नहर से विक्की का शव मिला। दिल्ली पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। 16 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बावजूद इसके इंदिरापुरम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर परिजनों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर इंदिरापुरम पुलिस ने चारों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। चार आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगी मौत के कारणों की पुष्टि
एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि जांच और आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि 10 अप्रैल की रात पांचों ने वैशाली सेक्टर-दो और पांच की पुलिया के पास एलिवेटेड रोड के नीचे शराब पी थी। इस दौरान विक्की किसी से मोबाइल पर बात करते हुए रोने लगा और हिंडन नहर की तरफ चला गया। पानी में गिरने के दौरान तीन लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन ढलान होने से वह विक्की को नहीं बचा सके और विक्की डूब गया। पकड़े जाने के डर से सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। शव की तलाश कराई गई, लेकिन शव नहीं मिला। मौके से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed