फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने को चलती बाइक पर रेत दी गर्दन-Cordination

बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने को चलती बाइक पर रेत दी गर्दन-Cordination

Sun, 02 Dec 2018 06:19 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
बहन से छेड़छाड़ का बदला लेने को चलती बाइक पर रेत दी गर्दन-Cordination
बहन से हुई छेड़छाड़ का बदला लेने को चलती बाइक पर रेत दी थी गर्दन
विज्ञापन

गाजियाबाद। ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। बहन से हुई छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक का गला रेता था। ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने हत्यारोपी युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के अप्रैल पार्क के पास 20 नवंबर को यूपीएसआईडीसी की खाली प्लाट पर 18 वर्षीय एक युवक का शव मिला था। उसका गला रेता गया था। फैक्ट्री के चौकीदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। सोशल मीडिया पर मृतक की फोटो एवं पंपलेट को देखकर 29 नवंबर को मृतक के पिता राजकुमार ने शव की शिनाख्त बेटे रोहित निवासी अर्थला के रूप में की थी। शव की शिनाख्त होने और मृतक का मोबाइल नंबर मिलने के बाद पुलिस ने सर्विलांस के जरिये कॉल डिटेल निकाली तो उसमें 18 नवंबर की शाम दो युवकों की कॉल मिली। घटनास्थल पर भी दोनों की लोकेशन के साक्ष्य मिले। पुलिस ने शिवम और उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कुबूल कर ली। दोनों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कटर और खून से सनी बाइक व मोबाइल भी बरामद कर लिया गया। एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि शिवम का दोस्त और मृतक रोहित पिछले चार माह से फ्रेंड थे। रोहित ने दिवाली के अगले दिन शिवम के दोस्त की बहन से छेड़छाड़ की थी। समझाने पर भी वह नहीं माना। इस पर शिवम और उसके दोस्त ने मिलकर रोहित की हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक, शिवम और उसके दोस्त ने रोहित को शराब पिलाई और उसे बाइक पर बैठाकर ट्रॉनिका सिटी में सुनसान स्थान पर ले गए। यहां रोहित की धारदार हथियार से गर्दन रेत दी। रोहित ने बाइक से कूदने का प्रयास किया तो वह गिर गई। इसके बाद फिर उस पर हमला किया गया। उसे कंधे पर रखकर गड्ढे में फेंक दिया और दोनों आरोपी अर्थला साहिबाबाद स्थित अपने घर आ गए। एसएसपी ने बताया कि शिवम मूल रूप से कुरारा, जिला कानपुर का रहने वाला है और यहां अर्थला साहिबाबाद से गिरफ्तार किया। जबकि उसका दोस्त मूलरूप से पिलखुआ, हापुड़ का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed