फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   झाड़-फूंक कराने गई वृद्धा से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म-Ghaziabad city

झाड़-फूंक कराने गई वृद्धा से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म-Ghaziabad city

Mon, 02 Jul 2018 05:36 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 05:36 PM IST
विज्ञापन
झाड़-फूंक कराने गई वृद्धा से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म-Ghaziabad city
झाड़-फूंक कराने गई वृद्धा से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में बीमारी से छुटकारा पाने के लिए झाड़-फूंक कराने गई वृद्धा से एक तांत्रिक ने धार्मिक स्थल के परिसर में दुष्कर्म किया। तांत्रिक ने महिला के पति को बाहर ही बैठा दिया था। धार्मिक स्थल के बगल में बने घरों से लोगों ने दुष्कर्म करते आरोपी को देखा तो शोर मचा दिया और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। धुनाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर सिहानी गेट पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

मूलरूप से बिहार की रहने वाली 60 वर्षीय महिला अपने पति (70) के साथ आरडीसी स्थित झुग्गी में रहती है और दोनों भीख मांगकर पेट भरते हैं। करीब 15 दिन से महिला बीमार थी। उसे बुखार आ रहा था। दवा से असर न हुआ तो किसी से झाड़-फूंक की बात सुनकर वह रविवार दोपहर करीब 12 बजे सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित एक धार्मिक स्थल में पति के साथ गई थी। यहां सुरेंद्र सिंह नाम का व्यक्ति तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक करता है। आरोपी सुरेंद्र (55) महिला को अपने साथ अंदर ले गया और पति को धार्मिक स्थल के बाहर बैठा दिया। अंदर ले जाकर वृद्धा से दुष्कर्म किया। लोगों ने इस घटना को देखकर हंगामा कर दिया। एसएचओ सिहानी गेट संजय कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वृद्धा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed