{"_id":"5ad33f434f1c1b360b8b4a76","slug":"201523793731-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई गया परिवार, चोरों ने खंगाला फ्लैट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबई गया परिवार, चोरों ने खंगाला फ्लैट
Updated Sun, 15 Apr 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
दुबई गया परिवार, चोरों ने खंगाला फ्लैट
अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-5 में चोरों ने एक बंद फ्लैट का ताला तोड़कर 60 हजार की नकदी, गहने समेत करीब तीन लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के दौरान दंपति दुबई में बेटे से मिलने गया था। पड़ोसियों की सूचना पर घर पहुंचे दंपति ने पुलिस को शिकायत दी।
वैशाली सेक्टर-पांच में प्रह्लाद गुप्ता पत्नी के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनका एक बेटा बंगलूरू में और दूसरा बेटा दुबई में नौकरी करता है। बीती 16 मार्च की रात पत्नी के साथ दिल्ली से दुबई रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल की रात उनके पड़ोसी का फोन आया, जिसमें उन्होंने फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद वह 12 अप्रैल की रात घर लौटे और अगले दिन पुलिस को सूचना दी। पीड़ित दंपति की मानें तो चोर फ्लैट के मेन गेट का ताला तोड़कर फ्लैट के अंदर घुसे। चोरों ने दो अलमारी के ताले तोड़कर 60 हजार की नकदी, सोने की चेन, कंगन, पायल और एलईडी टीवी समेत करीब तीन लाख का माल साफ कर दिया। एसएचओ इंदिरापुरम सचिन मलिक ने बताया कि पड़ोस में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हो गया है। वह टेंपो में एलईडी और अन्य सामान लादते दिख रहा है।