{"_id":"5b0717a04f1c1ba96e8b46aa","slug":"191527191456-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपील पर सट्टा लगाते युवकों को दबोचा-Cordination","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपील पर सट्टा लगाते युवकों को दबोचा-Cordination
Updated Fri, 25 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल मैच देखकर सट्टा लगाने वाले तीन दबोचे
गाजियाबाद। सिहानी गेट पुलिस ने बुधवार रात कलकत्ता और राजस्थान के लाइव आईपीएल मैच को लैपटॉप पर देखकर सट्टा लगा रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, 10 मोबाइल, एक रजिस्टर और 10 हजार नकदी बरामद की है।
पकड़े गए आरोपी सुंदर सिंह, प्रतिक साहनी, और निखिल सहानी निवासी लाल क्वाटर हैं। एसओ सिहानी गेट विनोद पांडेय ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक संजय गीता पब्लिक स्कूल के पास एक फ्लैट में बैठकर आईपीएल मैच की हर बॉल के हिसाब से सट्टा लगा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने फ्लैट में दबिश मारी तो देखा कि तीनों आरोपी लैपटॉप पर कलकत्ता और राजस्थान के बीच चल रहे मैच को लाइव देख रहे थे। इसके बाद वह 10 मोबाइल का प्रयोग कर लोगों का बॉल के हिसाब से सट्टा लगा रहे थे, जिसकी सारी इंट्री वह पास रखे रजिस्टर में चढ़ा रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने आईपीएल के इस सीजन में अब तक लाखों रुपये का सट्टा लगाया है। एसओ की माने तो इस गिरोह के तार दिल्ली के सटोरियों से जुड़े हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में जुटी है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी।