फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दाल मिल में दो मजदूरों की मौत-Cordination

दाल मिल में दो मजदूरों की मौत-Cordination

Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
दाल मिल में दो मजदूरों की मौत-Cordination
दाल मिल के स्टाफ क्वार्टर में करंट से दो भाइयों की मौत
विज्ञापन

मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र की दाल मिल में शनिवार दोपहर खाना खाने के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर चचेरे भाई थे और लंच टाइम में फैक्ट्री के पिछले हिस्से में बने स्टाफ क्वार्टर में खाने खाने आए थे। मृतकों के भतीजे की तहरीर पर पुलिस ने मिल मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र साइड-3 डी-22/2 में आशीष अग्रवाल दाल मिल चलाते हैं। मिल में करीब 14-15 मजदूर कार्यरत हैं। समस्तीपुर बिहार निवासी चचेरे भाई श्रवीन राय (23) और जितेंद्र राय (19) पिछले करीब चार माह से मिल में काम कर रहे थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे लंच टाइम में दोनों फैक्ट्री के पीछे बने स्टाफ क्वार्टर में खाना खाने गए थे, जहां दोनों करंट की चपेट में आ गए। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य मजदूर कमरे में पहुंचे तो दोनों जमीन पर गिरे पड़े थे। पास ही लोहे की जाली की टेबल थी, जिस पर एक नंगी तार पड़ी थी। मजदूरों ने मेन लाइन बंद कर दोनों को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि जितेंद्र के भतीजे दीपक ने मिल मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मिल मालिक आशीष अग्रवाल के खिलाफ लापरवाही से फैक्ट्री चलाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, श्रम विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
विज्ञापन


कमरे में खुले पड़े थे तार, अंधेरे में हुआ हादसा
जिस कमरे में हादसा हुआ वहां बेहद अंधेरा था। कमरे के गेट के ऊपर ही बिजली की तारें जा रहीं थीं, जिनमें से कई नंगी थीं। इनमें से एक तार लोहे की जाली पर बनी टेबल पर भी गिरी थी। एसओ विनोद पांडेय ने बताया कि जांच में सामने आया है कि जितेंद्र और श्रवीन चारपाई पर बैठकर खाना खा रहे थे। इस दौरान जितेंद्र लोहे की टेबल पर रखी दाल लेने के लिए उठा और करंट की चपेट में आ गया। उसे बचाने के लिए श्रवीन भी उठा तो उसे भी करंट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाना छूट गया अधूरा, चूल्हे पर रह गई रोटी
चारपाई पर दोनों का खाना अधूरा ही छूट गया और कमरे के बाहर चूल्हे पर रखे तवे पर एक रोटी भी अधूरी ही पकी रह गई। दोनों की मौत के बाद भतीजे दीपक और गांव के अन्य मजदूरों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। भतीजे ने मांग की कि फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनों की मौत का उचित मुआवजा भी दिया जाए। मजदूरों ने बताया कि तीन दिन पहले ही जितेंद्र के पिता दोमन राय मिल में ही उससे मिलने आए थे। बेटे की मौत के सूचना से वह सदमे में हैं। दोनों का शव देर शाम समस्तीपुर स्थित पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed