फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बिटकॉइन में ठगी की शिकायत एसएसपी से की-Ghaziabad city

बिटकॉइन में ठगी की शिकायत एसएसपी से की-Ghaziabad city

Tue, 02 Jan 2018 01:33 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
 बिटकॉइन में ठगी की शिकायत एसएसपी से की-Ghaziabad city
बिटकॉइन में निवेश के नाम पर 6.79 लाख की ठगी
विज्ञापन


गाजियाबाद। भारी मुनाफे के चक्कर में बिटकॉइन में रकम लगाना एक युवक को भारी पड़ गया। निवेश कराने वाली एक फर्म ने युवक से तीन लाख रुपये और बिटकॉइन में लगाई गई करीब 3.79 लाख की रकम ठग ली। अब उसके खाते में न तो पैसा भेजा जा रहा है और न ही बिटकॉइन। सोमवार को युवक ने एसएसपी से शिकायत की है।

मेरठ रोड स्थित विला आनंदम सोसायटी निवासी अनुज गर्ग एक प्राइवेट कंपनी में वित्त सलाहकार हैं। उन्होंने बताया कि नवंबर 2017 में उन्होंने आंध्र प्रदेश के पराकसम जिले में स्थित एक निवेश कराने वाली फर्म के माध्यम से बिटकॉइन खरीदा था। उन्होंने .357 बिटकॉइन 3.79 लाख रुपये में खरीदा था। उनके ई-वॉलेट में पांच लाख रुपये थे। उन्होंने पांच लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने के लिए एक एप डाउनलोड किया लेकिन खाते में सिर्फ 2 लाख रुपये ही ट्रांसफर हुए। उन्होंने फर्म के पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क किया लेकिन बाकी तीन लाख रुपये के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। उन्होंने कंपनी की ई-मेल आईडी पर ईमेल किया। इसके बाद कंपनी के कर्मचारी की ओर से कॉल आया और उन्होंने उनकी ईमेल आईडी और फोन नंबर की जानकारी की। इसके बाद उनके बिटकॉइन वॉलेट में मौजूद 3.79 लाख के बिटकॉइन भी धोखाधड़ी कर निकाल लिए। अब न तो उन्हें बकाया तीन लाख रुपये मिल रहे हैं और न ही बिटकॉइन की रकम। उन्होंने कंपनी के पदाधिकारियों से शिकायत की लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। अब अनुज ने सोमवार को एसएसपी से शिकायत कर धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed