फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पेज-1 के लिए: मरीज बनकर आए बदमाशों ने डाक्टर के घर डाली डकैती-Ghaziabad city

पेज-1 के लिए: मरीज बनकर आए बदमाशों ने डाक्टर के घर डाली डकैती-Ghaziabad city

Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
पेज-1 के लिए: मरीज बनकर आए बदमाशों ने डाक्टर के घर डाली डकैती-Ghaziabad city
डाक्टर के घर में दिनदहाड़े डाका, 9.5
विज्ञापन

लाख कैश, छह लाख के जेवर ले गए

मरीज बनकर पहुंचे थे डकैत,सात लोगों को कमरे में बंद कर आराम से निकल गए
वसुंधरा सेक्टर-2 में सुबह पौने 10 बजे वारदात, सीसीटीवी की डीवीआर ले गए

अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। पुलिस चौकी के नजदीक वसुंधरा सेक्टर-2 सी में मरीज बनकर आए ़डकैतों ने मंगलवार सुबह पौने 10 बजे एक न्यूरोलॉजिस्ट के घर में डकैती डाली। दो अपाचे बाइक पर सवार होकर आए छह बदमाश डॉक्टर समेत परिवार के 7 लोगों को बंधक बनाकर साढ़े 9 लाख की नगदी और करीब छह लाख के जेवर ले लिए। जाते-जाते बदमाश पांच मोबाइल और सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए।

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नीरज अग्रवाल सेक्टर-2 सी वसुंधरा में परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी सुरभी स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। घर में ही उनका आयुष नाम से क्लीनिक भी है। मोदी स्टील से रिटायर पिता राजकुमार और मां पुष्पा भी उन्हीं के साथ रहते हैं। नीरज ने बताया कि बच्चों के स्कूल जाने के बाद करीब 9:30 बजे पत्नी सुरभी इंदिरापुरम के एक अस्पताल में मरीज देखने चली गईं। वह क्लीनिक में पूजा करने लगे। पौने 10 बजे दो बाइक पर छह युवक क्लीनिक में घुसे और रिसेप्शनिस्ट सोनिया से डॉक्टर से मिलने की बात कही। सोनिया ने इंतजार करने के लिए कहा तो बदमाशों ने तमंचा तान दिया। डॉ. नीरज ने बताया कि दो बदमाशों ने दराज में रखे करीब 20 हजार रुपये ले लिए। चार बदमाश फिर उन्हें और सोनिया को पहली मंजिल पर ले गए। इस बीच एक ने अस्पताल का मेन गेट बंद कर दिया। पहली मंजिल पर मां पुष्पा, पिता राजकुमार अग्रवाल, नौकरानी मंजू को बंधक बनाकर बदमाशों ने उनसे करीब 5 लाख रुपये, उनके पिता से करीब साढ़े चार लाख रुपये और तकरीबन छह लाख रुपये की ज्वेलरी ले गए। इसी दौरान पास के दो दुकानदार डॉक्टर के क्लीनिक में आए तो बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया और मोबाइल व रुपये भी लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाशों ने सभी को एक कमरे में बंद कर दिया और सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर लेकर फरार हो गए। एसपी सिटी आकाश तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, कुछ अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। जल्द ही वारदात का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed