फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आरपीएफ बैरक की निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो हैड कांस्टेबल घायल

आरपीएफ बैरक की निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो हैड कांस्टेबल घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
आरपीएफ बैरक की निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो हैड कांस्टेबल घायल
आरपीएफ बैरक की निर्माणाधीन दीवार गिरने से दो हैड कांस्टेबल घायल
विज्ञापन


गाजियाबाद। कोट गांव फाटक के पास आरपीएफ बैरक की लगभग 50 मीटर लंबी दीवार गिरने से दो हैड कांस्टेबल घायल हो गए। गंभीर हालत में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। दोनों आरपीएफ बैरक की मैश से खाना लेने के लिए गए थे। बाहर निकलते समय हादसा हो गया। गनीमत रही कि कोई दीवार गिरने के दौरान नीचे नहीं खड़ा हुआ था।
आरपीएफ के हैड कांस्टेबल यशवीर सिंह निवासी चित्सौना अल्लीपुर बीबीनगर, हैड कांस्टेबल सतेंद्र सिंह निवासी सेगाजगतपुर बीबीनगर जनपद बुलंदशहर शनिवार सुबह करीब नौ बजे कोटगांव फाटक के पास आरपीएफ बैरक मैश से भोजन लेने के लिए गए थे। भोजन लेने के बाद दोनों जनवरी माह के भोजन का हिसाब करने लगे। बैरक के ऊपर दूसरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा है। पांच हॉल तैयार किया जा रहा हैं। इनकी करीब 50 मीटर लंबी और करीब 10 फीट ऊंची दीवार अचानक से भरभराकर गिर पड़ी। इसमें दबकर हैड कांस्टेबल यशवीर सिंह के पैर दब गए जबकि सतेंद्र सिंह के सिर पर चोट लगी। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार दोनों खतरे से बाहर हैं। घटना के बाद आरपीएफ के डीआईजी पंकज गंगवार, सीनियर डीएससी शशि कुमार ने दौरा किया। बैरक इंचार्ज राजेश कौशिक ने बताया कि दोनों मैश में भोजन करने के लिए आए थे। जाते समय दोनों दीवार की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दीवार गिरते ही मची अफरा-तफरी
- आरपीएफ बैरक की निर्माणाधीन दीवार गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। रास्ते से गुजर रहे लोग भी भागने दौड़ने लगे। चीख पुकार की आवाजें आने लगीं। मजदूर भी जान बचाकर भागने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed