फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दरोगा लाइन हाजिर हुआ तो लोनी विधायक ने ली सुरक्षा-Ghaziabad city

दरोगा लाइन हाजिर हुआ तो लोनी विधायक ने ली सुरक्षा-Ghaziabad city

Thu, 21 Jun 2018 05:56 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
दरोगा लाइन हाजिर हुआ तो लोनी विधायक ने ली सुरक्षा-Ghaziabad city
दरोगा लाइन हाजिर हुआ तो लोनी विधायक ने ली सुरक्षा
विज्ञापन

गाजियाबाद। एसएसपी और लोनी विधायक नंद किशोर गुर्जर के बीच चल रही खींचतान बुधवार को अन्य विधायकों के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गई। एसएसपी ने विधायक की शिकायत पर संज्ञान लेकर बंथला चौकी के पूर्व प्रभारी राजकुमार कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया है। वह फिलहाल सिहानी गेट थाने में तैनात था। एसएसपी ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है। इसके बाद विधायक ने सरकारी सुरक्षा ले ली है।


विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पूर्व में बंथला चौकी इंचार्ज राजकुमार कुशवाहा और बार्डर थाने के चार सिपाहियों पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया था। एसएसपी ने सिपाहियों को निलंबित कर दिया और बंथला चौकी इंचार्ज को चौकी से हटाकर सिहानी गेट थाने में तैनात कर दिया था। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बयान दिया था कि विधायक के पास मौजूद अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी को हटाने के लिए कहने की प्रतिक्रिया स्वरूप वह ऐसा कर रहे हैं। इसके बाद करीब एक महीने तक विधायक और एसएसपी के बीच तनातनी चली। विधायक ने 20 मई को अपने सभी सरकारी गनर वापस कर दिए थे। बीते सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे तो विधायकों ने उनके सामने भी यह मुद्दा उठाया था। मुख्यमंत्री ने विधायकों से लिखित शिकायत मांगी थी। बुधवार को एसएसपी ने दरोगा राजकुमार कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर, मुरादनगर विधायक अजित पाल त्यागी, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने बैठक कर मध्यस्थता की। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि उन्होंने पुलिस सुरक्षा वापस ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed