{"_id":"5aaec01f4f1c1bab758b6236","slug":"161521401887-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाउंटेंट के हत्यारोपियों को दिल्ली पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अकाउंटेंट के हत्यारोपियों को दिल्ली पुलिस ने दबोचा
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाउंटेंट के हत्यारोपियों को दिल्ली पुलिस ने दबोचा
साहिबाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र के राजेंद्रनगर में 5 मार्च की सुबह हुई अकाउंटेंट रोहित कपूर की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को दिल्ली के दरियागंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में तीनों आरोपियों ने हत्या की बात को कबूल किया है। साहिबाबाद पुलिस जल्द ही तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
एसएचओ साहिबाबाद राकेश सिंह ने बताया कि मूलरूप से रामपुर के कोतवाली क्षेत्र निवासी रोहित कपूर (29) 5 मार्च को दिल्ली जा रहे थे। तीन आरोपियों ने उन्हें कैब में लिफ्ट दी। लिफ्ट देने के बाद तीनों रोहित को आनंद विहार से करहेड़ा लेकर आए, जहां तमंचे के बल पर रोहित के एटीएम से 10 हजार रुपये निकाल लिए थे। रोहित ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान रोहित से सिर में गंभीर चोट लगी थी, जिससे उसकी मौत हुई थी। तीनों आरोपियों को गैंग के साथ दिल्ली की दरियागंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस शनिवार देर रात आरोपियों के साथ साहिबाबाद थाना क्षेत्र में घटनास्थल का निरीक्षण कर थाने से रोहित की हत्या के मामले से संबंधित जानकारी ले गई है। साहिबाबाद पुलिस जल्द ही रोहित की हत्या में शामिल आरोपियों को रिमांड पर लेगी।