{"_id":"5a5751934f1c1b6c188b45b3","slug":"161515671955-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी के होटल से चार सटोरियों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कौशांबी के होटल से चार सटोरियों को दबोचा
Updated Thu, 11 Jan 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौशांबी के होटल से चार सटोरी गिरफ्तार
साहिबाबाद।
खेलों पर हार-जीत का सट्टा लगाने वाले चार सटोरियों को इंदिरापुरम पुलिस ने कौशांबी के एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 53 हजार रुपये, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अब इनके साथियों को तलाश रही है।
इंदिरापुरम एसएचओ सुशील दुबे ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि चार युवक कौशांबी में सट्टा लगा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार रात करीब नौ बजे कौशांबी के राज रेजिडेंसी में छापेमारी कर चारों युवकों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी खोड़ा की लोकप्रिय कालोनी निवासी बिजेंद्र, खलील, फिरोज और मैनपुरी निवासी प्रमोद कुमार हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह विश्व भर में होने वाले क्रिकेट मैच, साथ ही अन्य खेलों पर हार-जीत की बाजी लगाते थे। पुलिस से बचने के लिए वह हर बार अपना ठिकाना बदल लेते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों और मोबाइल पर सट्टा लगाने वाले लोगों को तलाश रही है।