{"_id":"5d1cf9e08ebc3e3ce84029e1","slug":"15621800413-ghaziabad-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सा इकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में सा इकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौत
गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी पर मंगलवार रात साइकिल सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। युवक दोस्त के घर से लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया।
कविनगर थाना के संजय नगर निवासी धर्मेंद्र कुमार (33) पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। वह मंगलवार रात दोस्त के पास शास्त्रीनगर मिलने साइकिल से गए हुए थे। रात करीब 11:45 बजे दोस्त के घर से लौट रहे थे। हापुड़ चुंगी पर पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों ने बताया कि मृतक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मृतक के पिता ज्ञानी ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। उसकी पहचान करके कार्रवाई की जाएगी।