फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   गर्लफ्रेंड के साथ पति को देख पत्नी ने की जमकर धुनाई

गर्लफ्रेंड के साथ पति को देख पत्नी ने की जमकर धुनाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड के साथ पति को देख पत्नी ने की जमकर धुनाई
गर्लफ्रेंड के साथ पति को देख पत्नी ने की जमकर धुनाई
विज्ञापन


साहिबाबाद। इंदिरापुरम के सीआईएसएफ रोड पर मंगलवार सुबह पति के साथ प्रेमिका को देखकर पत्नी का पारा चढ़ गया। उसने सड़क पर ही पति और प्रेमिका की जमकर धुनाई की। हंगामा होता देखकर सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर इंदिरापुरम पुलिस मौके पर पहुंची और महिला, पति व युवती को इंदिरापुरम थाने लेकर आई। महिला ने पति के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वसुंधरा में महिला परिवार के साथ रहती हैं। पास में ही उसके पति का भी घर है। महिला और पति के बीच विवाद होने के चलते दोनों अलग रहते हैं। मंगलवार दोपहर महिला किसी काम से इंदिरापुरम जा रही थी। इस दौरान सीआईएसएफ रोड पर महिला ने पति को एक युवती के साथ देख लिया। यह देखकर महिला का पारा इस कदर चढ़ा कि महिला ने सरेआम सड़क पर ही मारपीट शुरू कर दी। हंगामा होता देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मारपीट की वजह पूछकर महिला का सपोर्ट किया। महिला ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले आई। महिला ने इंदिरापुरम थाने में पति के खिलाफ बिना तलाक दिए दूसरी युवती के साथ घूमने की शिकायत दी है। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। पति-पत्नी में पहले से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed