फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   दूध गोदाम के मैनेजर की हत्या में दोस्त की तलाश

दूध गोदाम के मैनेजर की हत्या में दोस्त की तलाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
दूध गोदाम के मैनेजर की हत्या में दोस्त की तलाश
दूध गोदाम के मैनेजर की हत्या के मामले में दोस्त की तलाश
विज्ञापन


साहिबाबाद। इंदिरापुरम मकनपुर स्थित विधायक मार्केट में अमूल दूध डिस्ट्रीब्यूटर के मैनेजर की हत्या की सुई मृतक के एक दोस्त पर आकर रुक रही है। पुलिस को दोस्त के खिलाफ कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। दोस्त फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली, एनसीआर व हरियाणा में दबिश दे रही है। एएसपी अपर्णा गौतम ने बताया कि मृतक जगदीप उर्फ सोनू (37) के फोन की डिटेल खंगाली गई हैं। हत्या वाली रात सोनू की उसके एक खास दोस्त से बात हुई थी। मृतक के इस दोस्त पर हत्या करने का शक है। कुछ साक्ष्य मिले हैं। इसके आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। वहीं इसके साथ घरवालों और चचेरे भाई से भी सोनू की बात हुई थी। चचेरे भाई से पुलिस पूछताछ कर चुकी हैं। बता दें कि इंदिरापुरम के मकनपुर में अमूल दूध के डिस्ट्रीब्यूटर राम कुमार के यहां जगदीप उर्फ सोनू मैनेजर पद पर तैनात थे। वह मेरठ के बेहसुमा थानाक्षेत्र के रहमापुर गांव के रहने वाले थे। 19 जून की सुबह डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में सोनू का शव मिला था। सोनू के हाथ पैर बंधे हुए थे। गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई थी। मोबाइल गायब था। हत्या करने वाले नकदी व अन्य कीमती सामान नहीं ले गए थे। राम कुमार ने इंदिरापुरम थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed