{"_id":"5cfd5e55bdec22074a6aff36","slug":"15601086214-ghaziabad-news75","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद भी बिल्डर ने नहीं पूरे किए वादे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो साल बाद भी बिल्डर ने नहीं पूरे किए वादे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर ने दो साल बाद भी नहीं पूरे किए वादे
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित चार्म्स कैसल सोसायटी के निवासियों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि दो साल पूरे होने के बाद भी बिल्डर ने अपने कई वादे पूरे नहीं किए हैं। इसमें क्लब, स्वीमिंग पूल, सुरक्षा के इंतजाम भी पूरे नहीं हैं।
चार्म्स कैसल सोसायटी के निवासियों ने रविवार को मेंटेनेंस ऑफिस के सामने बिल्डर के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगाए। उनका कहना है कि दो साल पूरे हो गए, जो वादे किए थे उसमें से कई वादे पूरे नहीं हुए। निवासी भूरी सिंह ने बताया कि पार्क, स्विमींग पूल तो दूर की बात है। मूलभूत सुविधाएं जैसे लिफ्ट आदि खराब रहती हैं। फायर फाइटिंग सिस्टम भी ठीक से काम नहीं करते हैं। पार्क जो दिया गया है, उसमें झूले आदि टूटे हुए लगाए गए हैं। सुनील सिंह ने बताया कि अभी तक सोसायटी में पार्किंग भी अलॉट नहीं की गई है। वाहनों की सुरक्षा भी दांव पर लगी है। फायर अलार्म सिस्टम भी काम नहीं करता है। प्रदर्शन में आशीष सिंह, आरएम शर्मा, अशोक, वंदना और दीपक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।