फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पेपर फैक्ट्री में लगी आग, दो झुलसे

पेपर फैक्ट्री में लगी आग, दो झुलसे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
पेपर फैक्ट्री में लगी आग, दो झुलसे
पेपर फैक्ट्री में लगी आग, दो झुलसे
विज्ञापन

लोनी। ट्रॉनिका सिटी स्थित एक पेपर कटिंग फैक्ट्री में बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे आग लग गई, दो मजदूर झुलस गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दमकल कर्मियों ने करीब ढाई घंटे में 15 फायर टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया। अलाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मंडोला आवास विकास में रहने वाले कुंदनमल की ट्रॉनिका सिटी में एमडी फोइल्स पेपर प्रिटिंग और कटिंग की फैक्ट्री है। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को फैक्ट्री में करीब आधा दर्जन कारीगर काम कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग लगने से फैक्ट्री में काम करने वालों में भगदड़ मच गई। इस दौरान दो कारीगर अक्षय निवासी और पृथ्वी सिंह झुलस गए। आसपास के लोगों ने दमकर विभाग और पुलिस को सूचना दी। करीब साढ़े पांच बजे पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग बुझानी शुरू की। आग को बढ़ता देख साहिबाबाद, वैशाली और गाजियाबाद से फायर टैंकर बुलवाए। करीब 15 टैंकरों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फैक्ट्री में रखा करीब 70 लाख का सामान जलकर खाक हो गया। लोनी फायर इंजार्ज तेजपाल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। घायलों को पास के अस्पातल में भर्ती कराया गया है। वहीं ट्रॉनिका सिटी थाना एसएचओ सुभाष सिंह ने बताया कि फैक्ट्री संचालक की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed