फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फेसबुक पर धमकाया तो आशिक को भिजवाया जेल

फेसबुक पर धमकाया तो आशिक को भिजवाया जेल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर धमकाया तो आशिक को  भिजवाया जेल
ब्लैकमेल कर रहे युवक को युवती ने जेल भिजवाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। फेसबुक पर अश्लील मैसेज भेजकर धमकाने वाले युवक को युवती ने जेल भिजवा दिया है। एक साल पहले भी युवक ने युवती को फेसबुक पर मैसेज भेजकर धमकाया था और तब भी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब फिर से युवक ने युवती को फेसबुक पर परेशान कर रखा था। अश्लील फोटो सोशल साइड पर वायरल करने की धमकी दे रहा था।

कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवती नोएडा की निजी कंपनी में तैनात है। युवती ने आरोप लगाया कि घर के पास में ही रहने वाले विपिन से उसकी दोस्ती हो गई थी। दोनों की फोन पर बात होने लगी। कुछ ही दिन में युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिन बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन होने लगी। युवक ने युवती के अश्लील फोटो फेसबुक पर वायरल करने की धमकी दी। वह युवती को धमकी देकर आए दिन परेशान करने लगा। युवती ने परिजनों को सारी कहानी बताई। इसके बाद कविनगर थाने में युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और धमकी देने की धाराओं में पिछले साल रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को जेल भेज दिया गया था। जेल से बाहर आने के बाद उसने फिर से युवती को परेशान करना शुरू कर दिया। उसे फिर से फेसबुक पर अश्लील फोटो कमेंट और धमकी भरे मैसेज भेजने लगा। युवती अश्लील मैसेज और फोटो से तंग आ गई। उसने फिर अपने परिजनों को युवक की हरकतों के बारे में बताया। कविनगर थाना पुलिस ने युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed