फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मॉल के स्टोर में बदमाशों ने की तोड़फोड़,फायरिंग

मॉल के स्टोर में बदमाशों ने की तोड़फोड़,फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
मॉल के स्टोर में बदमाशों ने की तोड़फोड़,फायरिंग
मॉल के स्टोर में युवकों ने की तोड़फोड़, एक्टर पर रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-4 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में रविवार रात करीब दो बजे कुछ बदमाशों ने एक स्टोर में घुसकर तोड़फोड़ की। एक राउंड फायरिंग भी की। स्टोर की सुरक्षा के लिए बाहर खड़े सुरक्षाकर्मियों की गाड़ी तोड़ दी। स्टोर कर्मचारियों का आरोप है कि युवकों का कहना है कि उन्होंने टीवी एक्टर अंश अरोड़ा के खिलाफ शिकायत दी है। इसका अंजाम उन्हें भुगतना पड़ेगा। स्टोर प्रबंधन की ओर से पुलिस ने टीवी एक्टर समेत पांच अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वैशाली सेक्टर-4 स्थित शॉप्रिक्स मॉल में 24 सेवन नाम से स्टोर है। रविवार रात करीब दो बजे चार से पांच युवक हाथों में डंडे और पिस्टल लेकर स्टोर पर पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। स्टोर कर्मचारियों ने बताया कि आरोपी कह रहे थे कि उन्होंने टीवी एक्टर के खिलाफ शिकायत दी है उसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। युवक ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर ले जाने का भी प्रयास किया। इस दौरान कर्मचारी बाहर भाग गए। बाहर खड़े स्टोर के स्पेशल सिक्योरिटी गार्ड पर फायरिंग कर दी और उनकी कार में तोड़फोड़ की। इस पर सिक्योरिटी गार्ड ने पिस्टल से एक राउंड फायरिंग की तो युवक मौके से भाग गए। स्टोर प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि स्टोर प्रबंधन की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर टीवी एक्टर अंश और पांच से छह अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कराई जाएगी कि अंश मौके पर था या नहीं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। एसएचओ इंदिरापुरम संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आसपास के लोगों और स्टोर स्टाफ से पूछताछ कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस कर रही है फंसाने की साजिश
वैशाली निवासी अंश अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने पुलिस के खिलाफ शिकायत की है। इसके चलते उन्हें पूरी तरह से फंसाने की साजिश की जा रही है। वह अभी चलने लायक नहीं है। अपने घर पर ही है और व्हील चेयर पर हैं। उनकी लोकेशन ट्रेस कर ले पुलिस। स्टोर में हंगामा करने वालों को वह नहीं जानते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई पर सवाल
- पुलिस ने अंश के खिलाफ 307 में मुकदमा क्यों दर्ज किया?
- अंश ने अगर बदमाशों को भेजा तो वह 120बी का आरोपी क्यों नहीं बनाया गया?
- पुलिस स्टोर की वीडियो क्यों दबाए रही?
- पुलिस सभी मामलों में जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करती है। इसमें इतनी जल्दबाजी क्यों दिखाई।

यह है मामला
11 मई को वैशाली सेक्टर-4 के शॉप्रिक्स मॉल स्थित 24 सेवन स्टोर में वैशाली सेक्टर-1 निवासी अंश अरोड़ा सामान लेने गए थे। इस दौरान सामान लेने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है टीवी एक्टर ने की। दूसरे दिन दोबारा से रात में टीवी एक्टर स्टोर में पहुंचा। स्टोर मालिक की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आरोपी एक्टर को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया। टीवी एक्टर ने पुलिस पर कस्टडी में मारपीट और थर्ड डिग्री देने का आरोप लगाया था। इसकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, पीएम, सीएम और पुलिस के आला अधिकारियों से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed