फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डाली डकैती

परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डाली डकैती

Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डाली डकैती
परिवार को गन प्वाइंट पर लेकर डाली डकैती
विज्ञापन

- 17 हजार रुपये की नगदी और डेढ़ लाख रुपये के जेवर लूटे
- गांव खिचरा की घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव खिचरा में सोमवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने एक मकान में धाबा बोलकर परिवार को बंधक बना डकैती डाली। बदमाशों ने एक घंटे तक घर में कहर बरपाया और 17 हजार रुपये की नगदी, डेढ़ लाख रुपये के सोने, चांदी के आभूषण लूट लिए। लूट करने के बाद बदमाश परिजनों को एक कमरे में बंद कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

गांव खिचरा में डा. अख्तर पुत्र अफलातुन अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताते हैं कि सोमवार रात एक बजे आधा दर्जन बदमाशों ने उनके घर में धाबा बोल दिया। बदमाशों ने डा. अख्तर की पत्नी शबनम और बच्चों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने घर में रखी 17 हजार रुपये की नगदी, करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने, चांदी के आभूषण लूट लिए। लूट करने के बाद बदमाशों ने परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। किसी तरह बाद में परिजन बंधक मुक्त हुए और पुलिस को सूचना दी तो हड़कंप मच गया। एसओ नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed