{"_id":"5bfbe72abdec22418b5fdc8f","slug":"151543235370-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसकर्मी बनकर वृद्धा से ठगे जेवर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसकर्मी बनकर वृद्धा से ठगे जेवर
Updated Mon, 26 Nov 2018 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी बनकर वृद्धा से ठगे जेवर
साहिबाबाद। खोड़ा के दामोदर विहार में शनिवार शाम बाजार से लौट रही वृद्धा को लूट व स्नैचिंग का डर दिखाकर दो बाइक सवार युवकों ने जेवर ठग लिए। शातिरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और जेवर उतरवा कर रुमाल में रखकर वृद्धा को दे दिए। पीड़िता घर पहुंची तो असली की जगह नकली जेवर निकले। पीड़िता के परिजनों ने खोड़ा पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के मुताबिक, दामोदर विहार में सरला देवी परिवार के साथ रहती हैं। उनका बेटा नोएडा की निजी कंपनी में काम करता है। वह शनिवार शाम करीब पांच बजे पैदल बाजार से लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो शातिरों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए वृद्धा को रोका। दोनों ने महिला को स्नैचिंग का डर दिखाया। वृद्धा को यह कहकर भयभीत कर दिया कि उनके गहने बदमाश लूट लेंगे। शातिरों ने टॉप्स और अंगूठी को उतार कर रुमाल में रखवा लिए। आरोप है कि दोनों ठगों ने चालाकी से उनके रुमाल बदल दिया। घर पहुंच कर पीड़िता ने देखा तो रुमाल में असली की जगह नकली जेवर थे। शाम घर पहुंचे बेटे को पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। बेटे ने खोड़ा थाने में शिकायत की है। खोड़ा एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर ठगों के बारे में जानकारी कर रही है।