फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आंध्रप्रदेश में चुराया था 1.20 करोड़ का सोना, 31 किलो चांदी-Ghaziabad city

आंध्रप्रदेश में चुराया था 1.20 करोड़ का सोना, 31 किलो चांदी-Ghaziabad city

Mon, 11 Dec 2017 01:34 AM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
आंध्रप्रदेश में चुराया था 1.20 करोड़ का सोना, 31 किलो चांदी-Ghaziabad city

विज्ञापन
हापुड़ के गिरोह ने आंध्र प्रदेश में चुराया था 1.2 करोड़ का सोना

गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना पुलिस ने 1000 से ज्यादा चोरी करने वाले हापुड़ के जिन हाईप्रोफाइल चोरों को नवंबर में गिरफ्तार किया था। उन्होंने आंध्र प्रदेश में भी चार किलो सोना और 31 किलो चांदी चोरी की थी। आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से गिरफ्तार इनके दो साथियों ने इसका खुलासा किया है। विजयवाड़ा पुलिस बदमाशों की खोजबीन के लिए सिहानी गेट थाने पहुंची थी। ये चोर लाइट से जाकर कई राज्यों में वारदातें कर चुके हैं।
आंध्र प्रदेश के दो एडिशनल एसपी समेत पांच पुलिसकर्मी पहले चोरों की तलाश में उनके घर हापुड़ पहुंचे। वहां उन्हें पता चला कि सिहानी गेट थाना पुलिस उन्हें जेल भेज चुकी है तो वह गाजियाबाद पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को बताया कि विजयवाड़ा में भी इस गैंग ने 12 से ज्यादा चोरी की हैं। एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि हाल ही में एक चोर को विजयवाड़ा पुलिस ने आंध्र प्रदेश में पकड़ा तो उसने गिरोह का पूरा राज खोल दिया। इस गैंग ने विजयवाड़ा में करीब चार किलो सोना और तकरीबन 31 किलो चांदी चोरी कर सुनार को बेची है। इसकी कीमत बाजार में करीब 1.35 करोड़ है। आंध्रप्रदेश पुलिस के मुताबिक हापुड़ के इस गैंग ने बड़े-बड़े घरों और शोरूमों में चोरी की है और माल लाकर यहां बेच दिया। इस गैंग की वहां की पुलिस तलाश कर रही थी। हाल ही में विजयवाड़ा में इसी गैंग के गिरफ्तार बदमाश की सूचना पर पुलिस हापुड़ पहुंची थी। हालांकि गाजियाबाद पुलिस पहले ही पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ऐसे में आंध्रप्रदेश पुलिस को लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सिहानी गेट पुलिस ने इन्हें भेजा था जेल
सद्दाम उर्फ सफदर, नूर इस्लाम, वसीम, महावीर और पिंटू को सिहानी गेट थाना पुलिस ने पांच नवंबर को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक सद्दाम और नूर इस्लाम दोनों भाई हैं, जबकि महावीर और पिंटू सुनार है। गैंग चोरी करने के बाद जो भी ज्वेलरी लाता था उसे महावीर और पिंटू औने-पौने दामों में खरीदते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed