{"_id":"5a28498a4f1c1ba7668b8853","slug":"151512589706-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैदी को परिजनों के साथ छोड़, नाश्ता-पानी करने लगे पुलिसकर्मी-Ghaziabad city","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदी को परिजनों के साथ छोड़, नाश्ता-पानी करने लगे पुलिसकर्मी-Ghaziabad city
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैदी को परिजनों के साथ छोड़, नाश्ता-पानी करने लगे पुलिसकर्मी
बड़ी लापरवाही आई सामने, पहले भी ऐसे ही फरार हो चुके कई बदमाश
बहराइच से गाजियाबाद कोर्ट लाया गया था मर्डर का आरोपी
गाजियाबाद। पुलिस की गिरफ्त से कई बदमाशों के फरार होने की घटनाओं के बावजूद पुलिस सबक नहीं ले रही। बुधवार को अदालत में पेशी पर लाए गए हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने कैंटीन के बाहर हथकड़ी में अकेला छोड़ दिया और खुद चाय पीने बैठ गए। चाय पीते हुए पुलिसकर्मी बातों में ऐसे मशगूल हुए कि उन्हें पता ही नहीं रह कि आरोपी अलग बैठा हुआ है। गनीमत रही कि हत्यारोपी फरार नहीं हुआ।
बुधवार को बहराइच पुलिस का एक सब-इंस्पेक्टर और चार कांस्टेबल हथकड़ी लगा एक हत्यारोपी को कोर्ट में पेशी के लिए लाए थे। यह बंदी बुलंदशहर के गुलावठी का रहने वाला है और इस पर गाजियाबाद में भी एक मर्डर का केस चल रहा है। विकास भवन के सामने स्थित कैंटीन के बाहर पुलिसकर्मी चाय पीने लगे। इस दौरान बंदी के परिजन भी वहां मौजूद थे। पुलिसकर्मियों ने बंदी को परिजनों से मिलने के लिए हथकड़ी समेत छोड़ दिया और खुद चाय पीने और बातों में मशगूल हो गए। परिवार के लोग बंदी को भी चाय-नाश्ता कराने लगे। हथकड़ी लगे बंदी को पुलिसकर्मियों से दूर बैठे देख लोगों ने उनका मोबाइल से वीडियो भी बना लिया और उन्हें भनक तक न लगी। पुलिस वालों को इसका पता भी नहीं चला। बंदी इस आजादी का फायदा उठाकर फरार हो जाता तो पुलिसकर्मी उसे पकड़ नहीं पाते।