फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 13 Dec 2017 11:50 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

- पिलखुवा-धौलाना रोड पर भट्टे के पास की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
पिलखुवा। पिलखुवा-धौलाना मार्ग पर भट्टे के पास बुधवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार मेरठ के युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

मेरठ ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रापुरम निवासी 19 वर्षीय शुभम पुत्र ब्रजपाल बुधवार सुबह बाइक से होकर धौलाना जा रहा था। रास्ते में धौलाना कट के पास से गांव छिजारसी निवासी विपिन ने लिफ्ट ले ली थी। बताते हैं कि जैसे ही बाइक पिलखुवा-धौलाना रोड पर भट्टे के पास पहुंची, तभी सामने से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 19 वर्षीय शुभम की मौके पर मौत हो गई। जबकि लिफ्ट लेने वाला युवक विपिन घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घायल को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मृतक मेरठ का रहने वाला है। उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed