फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   लिफ्ट देकर युवक से डेबिट कार्ड लूटे, 50 हजार रुपये निकालेे-Ghaziabad city

लिफ्ट देकर युवक से डेबिट कार्ड लूटे, 50 हजार रुपये निकालेे-Ghaziabad city

Sun, 11 Mar 2018 05:12 PM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
लिफ्ट देकर युवक से डेबिट कार्ड लूटे, 50 हजार रुपये निकालेे-Ghaziabad city
लिफ्ट देकर युवक से डेबिट कार्ड लूटे, 50 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन


गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में हाईवे-24 पर लुटेरों का आतंक थम नहीं रहा है। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने एक युवक को लिफ्ट देने के बहाने आधे घंटे तक घुमाया और फिर गन प्वाइंट पर दो डेबिट कार्ड लूट लिए। बदमाशों ने युवक से एटीएम का पिन नंबर पूछकर खातों से 50 हजार रुपये निकाल लिए। युवक ने विजयनगर थाने में तहरीर दी है।

मूलरूप से स्याना का रहने वाला युवक प्रवीन तोमर फिलहाल नोएडा में परिवार के साथ रहता है। उसके पिता नेपाल सिंह बिल्डर और बिल्डिंग मैटीरियल सप्लायर हैं। प्रवीन ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे वह अपने ग्रेटर नोएडा सेक्टर-122 स्थित घर से स्याना जाने के लिए निकला था। राहुल विहार के पास वह बस के इंतजार में खड़ा था। करीब एक घंटे तक बस नहीं मिली। इसी दौरान एक स्कूटी पर सवार दो युवक आए और उससे पूछा कि कहां जाना है। उसने स्याना जाने की बात कही तो युवकों ने भी स्याना जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वह विजयनगर से अपनी कार उठाकर स्याना जाएंगे इसके लिए उसे स्कूटी पर उनके साथ विजयनगर तक चलना होगा। प्रवीन उनके साथ बैठ गया। करीब आधे घंटे तक वह स्कूटी पर उसे घुमाते रहे और इस दौरान उससे घुल मिल गए। सुनसान गली में ले जाकर तमंचा कनपटी पर तान दिया। एटीएम का पिन पूछ लिया। थोड़ी देर बाद ही उसके दोनों एटीएम से 25-25 हजार रुपये निकल गए। पीड़ित का कहना है कि वह थाने में शिकायत देने पहुंचा तो पहले पुलिस ने एटीएम कार्ड कहीं खो जाने की तहरीर लिखने को कहा, वह नहीं माना तो पुलिस ने लूट की बजाय ठगी की तहरीर लिखवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed