फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बुटीक का ताला तोड़ 50 लाख के कपड़े ले गए चोर-Ghaziabad city

बुटीक का ताला तोड़ 50 लाख के कपड़े ले गए चोर-Ghaziabad city

Thu, 11 Jan 2018 05:37 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
बुटीक का ताला तोड़ 50 लाख के कपड़े ले गए चोर-Ghaziabad city
बुटीक का ताला तोड़ 50 लाख के कपड़े ले गए चोर
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेहरू नगर थर्ड में बुटीक का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 50 लाख के कपड़े चुरा लिए। नासिरपुर चौकी के बगल में स्थित बुटीक में चोरों ने न केवल वारदात की, बल्कि करीब डेढ़ घंटे तक रुककर शराब और बियर पी। बुटीक मालिक ने सिहानी गेट थाने में तहरीर दी है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
नेहरू नगर थर्ड ए-141 में प्रेमवीर सिंह की पत्नी अर्चना सिंह ‘सबूरी द बुटीक ’ नाम से बुटीक चलाती हैं। मंगलवार को अवकाश होने से बुटीक बंद था। अर्चना के बेटे राहुल ने बताया कि बुधवार सुबह उनका सेल्समैन दुकान खोलने पहुंचा था और पांच मिनट बाद ही वह खुद पहुंच गए थे। शटर खोला तो अंदर का मंजर देखकर होश उड़ गए। बुटीक में रखे सूट, टॉप, कुर्ती और लेडीज शर्ट्स गायब थीं। इनकी कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। उन्होंने तत्काल बगल में स्थित पुलिस चौकी पर सूचना दी। राहुल के मुताबिक चोर पीछे की गली के रास्ते बुटीक में दाखिल हुए थे। पुलिस चौकी और बुटीक के बीच स्थित गली में उन्होंने मालवाहक वाहन खड़ा किया और प्लास्टिक के बोरों में भरकर कपड़े लाद लिए। रात करीब 10:55 बजे वह वाहन लेकर भाग गए। उन्होंने बताया कि बुटीक में महंगे सूट ज्यादा थे। उधर, एसओ सिहानी गेट विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी की डीवीआर ले गए चोर, पड़ोस के कैमरे में हुए ‘कैद’
बुटीक में तीन सीसीटीवी लगे हुए हैं। चोरी की पूरी घटना इन कैमरों में कैद हो गई थी। चोरों को पता था कि सीसीटीवी से उनकी पहचान हो सकती है। ऐसे में वह डीवीआर भी साथ ले गए। हालांकि बुटीक के बगल में ही एक घर में भी सीसीटीवी लगे हुए हैं। चोर उसमें कैद हो गए। राहुल ने बताया कि चोरी सीसीटीवी में चार लोग दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा गार्ड गायब, करीबी का हाथ होने का शक
बुटीक संचालिका अर्चना के बेटे राहुल ने बताया कि घटना के बाद से बुटीक पर तैनात सुरक्षा गार्ड भी गायब है। उन्होंने सिक्योरिटी एजेंसी संचालक को कॉल किया है। इससे भी संदेह हो रहा है। सिक्योरिटी संचालक ने गार्ड को बुलाने का आश्वासन दिया है। वहीं, पुलिस को आशंका है कि चोरी की इस वारदात में कोई जानकार शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed