फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मसाज पार्लर में पकड़ी गई चार युवतियों समेत छह पर रिपोर्ट-Cordination

मसाज पार्लर में पकड़ी गई चार युवतियों समेत छह पर रिपोर्ट-Cordination

Sun, 25 Jun 2017 01:11 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मसाज पार्लर में पकड़ी गई चार युवतियों समेत छह पर रिपोर्ट-Cordination
मसाज पार्लर से गिरफ्तार चार युवतियों समेत छह पर रिपोर्ट
विज्ञापन

वैशाली सेक्टर-4 स्थित एक मॉल में चल रहे मसाज पार्लर के अंदर देह व्यापार का धंधा चलाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार चार महिला समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

शनिवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया। हालांकि पुलिस ने पार्लर की मालकिन और पार्टनर के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

इंदिरापुरम सीओ अनिल कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार शाम मॉल के मसाज पार्लर में छापेमारी के दौरान दो युवक और चार महिलाओं को हिरासत में लिया गया था। जबकि तीन महिलाएं और एक युवक भाग गए थे।
विज्ञापन


पकड़े गए युवक गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी गौतम कपूर और दिल्ली के त्रिलोक पुरी निवासी अंकित हैं। चारों महिलाएं दिल्ली की रहने वाली हैं। जांच में सामने आया था कि पार्लर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए युवक और महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि पार्लर की मालकिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस दोनों के बारे में जांच कर रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलवाने वाली मालकिन का एक पार्टनर भी है। वह इंदिरापुरम की एक नामी सोसायटी में रहता है। पकड़ी गई आरोपी महिलाओं से पूछताछ के दौरान पार्टनर का नाम सामने आया है। पुलिस मालकिन के पार्टनर की भी तलाश कर रही है।


पुलिस की पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने बताया है कि वह एक ग्राहक से करीब 1500 रुपये लेती थी। उसमें से 750 रुपये पार्लर मालकिन लेती थी, जबकि 750 रुपये उन्हें मिलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed